Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haridwar: राकेश टिकैत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और विधायक उमेश शर्मा के बीच विवाद सुलझाने की पहल की

Haridwar: राकेश टिकैत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और विधायक उमेश शर्मा के बीच विवाद सुलझाने की पहल की
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार में किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहल की है। उन्होंने दोनों पक्षों से मुलाकात कर समझौता कराने का प्रयास किया।

टिकैत ने जेल में बंद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से मुलाकात की और भाजपा नेता व उनकी पत्नी रानी देवयानी से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने देहरादून में विधायक उमेश शर्मा से भी वार्ता की।

पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि यह विवाद जातिगत नहीं, बल्कि एक हारे हुए विधायक और जीते हुए विधायक की लड़ाई है। उन्होंने समाज से अपील की कि इस मामले को जाति या समाज का मुद्दा न बनाएं। टिकैत ने उम्मीद जताई कि जल्द ही विवाद समाप्त हो जाएगा।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *