Headlines

Bhowali: भवाली में दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी कार गहरी खाई में गिरी, बच्चे समेत 5 की मौत

Haldwani News
शेयर करे-

Bhowali: भवाली में दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी कार गहरी खाई में गिरी, बच्चे समेत 5 की मौत

Bhowali- नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ, जहां एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। दोपहर करीब 2:15 बजे कार ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा समेत पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया।

पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *