Headlines

Rishikesh: ऋषिकेश पशुलोक बैराज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते जेई फैसल खान रंगे हाथ गिरफ्तार

Rishikesh: ऋषिकेश पशुलोक बैराज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते जेई फैसल खान रंगे हाथ गिरफ्तार
शेयर करे-

Rishikesh: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है, जो पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़े कार्यों में तैनात बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में कराए गए एक टेंडर कार्य के भुगतान के एवज में JE फैसल खान द्वारा संबंधित ठेकेदार से 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी गई थी। ठेकेदार ने मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की, जिसके बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की।

जांच के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम गठित की गई।

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *