Headlines

Bageshwar: 35 दिन से लापता 84 वर्षीय वृद्धा का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

Bageshwar: 35 दिन से लापता 84 वर्षीय वृद्धा का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
शेयर करे-

Bageshwar: बागेश्वर जिले में 84 वर्षीय वृद्धा के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। परिजनों ने अब मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर खोजबीन तेज कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि वृद्धा पिछले 35 दिनों से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बसंत बल्लभ उप्रेती ने बताया कि उनकी माता रेवती देवी पत्नी स्वर्गीय हरगोविंद उप्रेती, निवासी ग्राम विनायक, तहसील थल, जिला पिथौरागढ़, बीती 20 अप्रैल को ग्राम गोखुरी, ग्राम पंचायत मझेड़ा, बागेश्वर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे वह अचानक लापता हो गईं।

परिजनों के अनुसार रेवती देवी मानसिक रूप से कमजोर हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। घटना के बाद परिवार, स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन 35 दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिवार ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को रेवती देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7087380202 पर तुरंत सूचना दें। परिजनों ने प्रशासन से भी खोज अभियान तेज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *