Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी फेरबदल, सात डॉक्टरों के तबादले के आदेश जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी फेरबदल, सात डॉक्टरों के तबादले के आदेश जारी
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनहित एवं लोकहित में सात फैकल्टी सदस्यों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार—

  • डॉ. विरेन्द्र कुमार द्विवेदी (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी) – राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।
  • डॉ. अतानु सेन (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकेमिस्ट्री) – राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।
  • डॉ. गौरव गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकेमिस्ट्री) – राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।
  • डॉ. राजकुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, एनाटॉमी) – राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।
  • डॉ. ऋतु रखोलिया (प्रोफेसर, पीडियाट्रिक्स) – राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।
  • डॉ. सौरभ अग्रवाल (प्रोफेसर, स्किन एवं वीडी) – राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।
  • डॉ. दया कृष्ण (प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स) – राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर।

शासन ने सभी संबंधित चिकित्सकों को निर्धारित समय के भीतर अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *