Uttarakhand: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंपने की घोषणा कर दी। उनका यह फैसला विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिए गए एक विवादित बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने ‘पहाड़ी’ और ‘देसी’ के बीच विभाजन की बात उठाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान उनके मुंह से एक अपशब्द निकल गया, जिससे प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया और विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। गैरसैंण में ‘पहाड़ स्वाभिमान मंच’ के आह्वान पर आयोजित जनाक्रोश रैली में सैकड़ों लोगों ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हुईं। बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने मंत्री अग्रवाल को तलब कर सार्वजनिक जीवन में संयम रखने की हिदायत दी। हालांकि, जनता का आक्रोश कम नहीं हुआ, जिससे दबाव में आकर मंत्री ने इस्तीफे की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए कहा कि प्रदेश की एकता सर्वोपरि है। इस घटनाक्रम के बाद सरकार अब नए मंत्री की नियुक्ति पर विचार कर रही है, वहीं विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताया है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
