Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर में उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में से एक मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने ठुलीगाड़ में मां पूर्णागिरि को नमन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 93 दिन तक चलने वाले इस मेले को पूरे वर्ष संचालित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि देशभर से श्रद्धालु यहां आकर माता के दर्शन कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं सुचारु रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चंपावत जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा भी कर सकें।
उद्घाटन समारोह में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा, एसपी अजय गणपति सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
