Headlines

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब में फूलों की होली, रंगों में सराबोर हुए सदस्य

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब में फूलों की होली, रंगों में सराबोर हुए सदस्य
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब द्वारा होली के पावन अवसर पर भव्य फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस रंगारंग उत्सव में प्रेस क्लब के सभी सदस्य हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्री ए.पी. बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, हल्द्वानी विधानसभा के विधायक सुमित हृदयेश, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, डॉ. जे.एस. खुराना, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन बिष्ट सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंगों की शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार और मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी और महामंत्री रवि दुर्गापाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। प्रेस क्लब के इस आयोजन ने शहर में होली के उत्साह को और बढ़ा दिया।

Haldwani

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *