Headlines

Dehradun: सीएम आवास में रंग-बिरंगी होली की धूम, कुमाऊंनी गीतों पर थिरके धामी

Dehradun: सीएम आवास में रंग-बिरंगी होली की धूम, कुमाऊंनी गीतों पर थिरके धामी
शेयर करे-

Dehradun: देशभर में होली की धूम देखी जा रही है, और इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास में भी गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कई अन्य नेता व अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी कुमाऊंनी गीतों पर थिरकते नजर आए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लाए। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी इस मिशन में अपना योगदान देगा और आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग अपनी-अपनी संस्कृति के अनुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से होली मनाएं। मिलावटखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, और जहां भी ऐसे मामले पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में इस त्योहार का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं, क्योंकि होली असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

Dehradun

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *