Dehradun: देहरादून में चार मजदूरों को कुचलने वाली मर्सिडीज कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपी तक पहुंच चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार में 22 वर्षीय चालक के साथ उसका 12 वर्षीय भांजा भी मौजूद था। पुलिस ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज को बरामद किया है। साथ ही, एक्सीडेंट से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के स्कूटी से भागने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह वाहन दिल्ली से खरीदा गया था और इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम रात को ही दिल्ली रवाना हुई। टीम ने चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मालिक से जुड़ी जानकारी भी जुटाई। देहरादून पुलिस ने कई टीमों के साथ रातभर सर्च और चेकिंग अभियान चलाया, जिसके बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र से गाड़ी को बरामद कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए तेजी से जांच कर रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
