Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च को रुद्राक्ष बैंकेट हॉल में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें रंगों और उल्लास के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग एकत्रित होंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार और मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने सभी सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी और महामंत्री रवि दुर्गापाल ने कहा कि यह आयोजन प्रेस क्लब के आपसी सौहार्द और सहयोग को और मजबूत करेगा।
प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी आमंत्रित अतिथियों से इस रंगारंग आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
