Headlines

Dehradun: जन सेवा केंद्र लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Dehradun: जन सेवा केंद्र लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में स्थित जन सेवा केंद्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे बदमाश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस तीसरे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

घटना 11 मार्च की है, जब रायपुर क्षेत्र के जैन प्लाट के पास तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र में घुसकर तमंचे के बल पर दो लाख रुपए लूट लिए और स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस तभी से इनकी तलाश कर रही थी और मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया था। रविवार देर रात जब पुलिस रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी स्कूटी सवार बदमाश बैरियर पर न रुकते हुए जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के हाथ और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान साहिल निवासी चांदपुर, बिजनौर और कामिल के रूप में हुई है, जिन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली और जौलीग्रांट अस्पताल जाकर घायल बदमाश से पूछताछ की। पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *