Haldwani: हल्द्वानी में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पहली घटना रेलवे स्टेशन के पास इदरीस बिल्डिंग के सामने हुई, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। मृतक की पहचान सूरज, निवासी बेरिपडाव, लालकुआं के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूरज नशे का आदी था और उसे पीलिया व निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियाँ थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी घटना मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सामने आई, जहां आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

