Headlines

Dehradun: भाजपा ने सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त

Dehradun: भाजपा ने सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त
शेयर करे-

Dehradun: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों के लिए नए सिरे से प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी सांगठनिक जिलों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की सूची जारी की है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

देखिये लिस्ट 👇

Dehradun: भाजपा ने सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *