Headlines

Uttarakhand: चंपावत में शादी समारोह से लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा

Uttarakhand: चंपावत में शादी समारोह से लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के चंपावत जिले के सल्ली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई अमानवीय घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी समारोह में शामिल होने गई 16 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और सुनसान कमरे में बंधक बना दिया।

जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार शाम एक परिचित की शादी में शामिल होने गई थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 1:28 बजे पीड़िता के मोबाइल से परिजनों को एक कॉल आया, लेकिन कुछ ही देर बाद फोन बंद हो गया।

इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। बुधवार तड़के करीब 4 बजे किशोरी एक सुनसान कमरे में बंधी हुई मिली। पीड़िता ने तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी और जिला प्रशासन से मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *