Kashipur: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को ननकाना साहिब गुरुद्वारे में आयोजित दिव्य कीर्तन दरबार में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। उन्होंने गुरुबाणी की मधुर ध्वनि के बीच आत्मीय शांति का अनुभव करते हुए संगत के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश साझा किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ हमें सत्य, सेवा और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि वाहेगुरु की कृपा सभी पर बनी रहे और हम सभी गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते रहें।

Chief Editor, Aaj Khabar

