Headlines

Dehradun: केदारनाथ हेली सेवा का किराया 45 प्रतिशत बढ़ा, 15 सितंबर से नई दरें लागू

Dehradun: केदारनाथ हेली सेवा का किराया 45 प्रतिशत बढ़ा, 15 सितंबर से नई दरें लागू
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम हेली सेवा के किराये में 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण की हेली सेवा पर लागू होंगी। बुकिंग 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

इस साल दो मई को शुरू हुई हेली सेवा शुरुआत में उत्तरकाशी व केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते बाधित रही थी, जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा। अब गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार नई एसओपी के तहत सेवा का संचालन होगा।

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से चलने वाली हेली सेवाओं की प्रतिदिन शटल उड़ानों व सीटों की संख्या कम होने से किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है।

नई दरें इस प्रकार होंगी:

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹8,532 से बढ़कर ₹12,444
  • फाटा से केदारनाथ: ₹6,062 से बढ़कर ₹8,842
  • सिरसी से केदारनाथ: ₹6,060 से बढ़कर ₹8,839

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *