Headlines

Pithoragarh: पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी की अनूठी पहल, मेधावी छात्र-छात्राओं को दिलाई डीएम कुर्सी का अनुभव

Pithoragarh: पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी की अनूठी पहल, मेधावी छात्र-छात्राओं को दिलाई डीएम कुर्सी का अनुभव
शेयर करे-

Pithoragarh: जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जिले में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। सोमवार को पिथौरागढ़ के आठों विकासखंडों के हाईस्कूल टॉपर्स को सम्मानित कर उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

डीएम गोस्वामी ने अनूठा प्रयोग करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को कुछ समय के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाया और उन्हें जिला प्रशासन के कामकाज का अनुभव कराया। सम्मानित छात्रों में कमलेश कुमार (बेरीनाग), लोकेश नाथ गोस्वामी (बिण), कैलाश सिंह (धारचूला), हिमांशु भट्ट (डीडीहाट), रोहित सिंह (गंगोलीहाट), शिवांगी जोशी (कनालीछीना), कृतिका खैनाल (मुनाकोट) और गीतांजलि दानू (मुनस्यारी) शामिल रहे।

जिलाधिकारी कार्यालय आमंत्रित इन छात्रों को अधिकारियों की कार्यशैली, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। इस पहल को छात्रों ने प्रेरणादायक बताते हुए जीवनभर की सीख करार दिया। डीएम गोस्वामी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रहेगी, ताकि युवाओं को मार्गदर्शन और अवसर मिल सकें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए और उप जिलाधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को हर सोमवार वर्चुअल माध्यम से मुख्यालय से जोड़ने का आदेश दिया।

डीएम गोस्वामी ने कहा, “जनता की समस्या मेरी समस्या है और इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।” ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एक टीम की तरह मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Pithoragarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *