Headlines

Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, मंत्रियों ने दिए इस्तीफे
शेयर करे-

Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन से उपजे विवाद ने अब राजनीतिक संकट का रूप ले लिया है। सोमवार को सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 15 से 20 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए। नाराज युवाओं ने मंगलवार को राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। इसके चलते नेपाल की सरकार पूरी तरह दबाव में आ गई है और कई मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि उनके देश छोड़ने और विदेश जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि ओली ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है, मगर हालात काबू से बाहर होते दिख रहे हैं।

सोमवार को बैन वापसी की घोषणा के बावजूद आंदोलन शांत नहीं हुआ। युवाओं की अगुवाई में शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब आम नागरिकों और बुजुर्गों तक फैल गया है। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और देश में राजनीतिक अस्थिरता गहराती जा रही है।

Nepal

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *