For Latest Dehradun News Click Here
Dehraddun News: उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले भी विभाग में तबादले किए जा चुके थे। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 75 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें पीएमएचएस संवर्ग के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और चिकित्साधिकारी-ग्रेड 1 के तबादले शामिल हैं।
लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थलों पर जॉइन करने के निर्देश दिए हैं।


Chief Editor, Aaj Khabar
