Headlines

Chamoli: चमोली आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी, राहत शिविर का दौरा कर दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

Chamoli: चमोली आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी, राहत शिविर का दौरा कर दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा
शेयर करे-

Chamoli: उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को कुछ ही दिन बीते थे कि शुक्रवार देर रात चमोली जिले की थराली तहसील में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। इस आपदा में 90 परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों की मदद के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को कुलसारी पहुंचे, जहां उन्होंने राहत शिविर में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता और त्वरित पुनर्वास का भरोसा दिलाया।

कुलसारी हेलीपेड पर सीएम धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वे आपदाग्रस्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के लिए थराली रवाना हो गए।

सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रभावितों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और राहत, पुनर्वास एवं आवश्यक सहयोग की हर व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *