Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवती को एक सिरफिरे युवक ने तमंचे से गोली मार दी। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की रात को हुई थी। युवती अपने कमरे में काम कर रही थी, तभी एक युवक तमंचा लेकर आया और उस पर गोली चला दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अतुल निवासी नजीबाबाद बिजनौर के रूप में हुई है। आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। टीम जांच में जुटी है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

