Headlines

Haridwar: हरिद्वार में 78 लाख की स्मैक संग दबोचा गया “नशे का तोता”, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Haridwar: हरिद्वार में 78 लाख की स्मैक संग दबोचा गया “नशे का तोता”, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शेयर करे-

Haridwar: उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी इलाके में “हसीन उर्फ तोता” नाम से चर्चित है। आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर के रूप में हुई है। बताया गया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने नशा तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल, एएसआई अश्वनी यादव समेत कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *