Haldwani: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में बीयरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के छात्र तन्मय जोशी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं जिज्ञासा गंगवार ने 97.4 प्रतिशत, नेहा चौधरी ने 97.2 प्रतिशत और काजल ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा रोशन ने 95 प्रतिशत, प्रिती बगड़वाल ने 94.6 प्रतिशत, भूमिका धर्मसत्तु ने 94.2 प्रतिशत तथा आदित्य चौहान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में पियूष अधिकारी और कार्तिक ने 93.8 प्रतिशत, रश्मि ने 93.6 प्रतिशत, अभय नैनवाल ने 92.6 प्रतिशत, आर्या वार्सनेय ने 92.4 प्रतिशत, अभिनव चौहान ने 92.2 प्रतिशत, प्रियांशू ने 91.8 प्रतिशत, आद्या वार्सनेय ने 91.2 प्रतिशत तथा मिस्टी प्रेम बहादुर ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय की संस्थापिका एवं प्रबंधन निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उप प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, सलाहकार श्रीमती के. दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chief Editor, Aaj Khabar
