Haldwani: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया। विद्यालय की छात्रा उन्नति जोशी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं यशस्वी उपाध्याय ने 96 प्रतिशत, रिया सैनी ने 95.8 प्रतिशत तथा अनन्या राठौर ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार को गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में अंग्रेजी विषय में यशस्वी भण्डारी, एआई में अनुराग वर्मा, अंशुमन बसानी और काजल गोस्वामी, मनोविज्ञान में उन्नति जोशी तथा मास मीडिया में माही अग्रवाल, श्रेयांशी पलानी और गर्विता सुयाल ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। स्कूल प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chief Editor, Aaj Khabar
