Haldwani: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा अंशिका गर्ग ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रेरणा जोशी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। निकिता जोशी ने 93.6 प्रतिशत, शौर्या कत्यूरा ने 93.2 प्रतिशत, कृष्णा बिष्ट ने 92.6 प्रतिशत तथा पंकज रौतेला ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। विद्यालय परिवार ने भी छात्रों की सफलता पर खुशी जताई है।

Chief Editor, Aaj Khabar
