Headlines

Haldwani: हल्द्वानी बस अड्डे में युवक की अचानक मौत से मचा हड़कंप, बेंच पर बैठे-बैठे तोड़ा दम

Haldwani: हल्द्वानी बस अड्डे में युवक की अचानक मौत से मचा हड़कंप, बेंच पर बैठे-बैठे तोड़ा दम
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से नथुवाखान सुयलगाड़ निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह स्टेशन परिसर में एक बेंच पर बैठे थे। सुबह करीब 9 बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ी और देखते ही देखते उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के चीखने-चिल्लाने पर रोडवेज कर्मचारियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोडवेज कर्मचारियों के मुताबिक मृतक युवक पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में घूमता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *