Headlines

Almora: अल्मोड़ा के सल्ट में पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार

Almora: अल्मोड़ा के सल्ट में पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार
शेयर करे-

Almora: अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात करीब 25 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *