Rishikesh News: तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक हाईटेक सैलून में काम करने वाले युवक पर हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ और लव जिहाद का आरोप लगा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि युवक साहिल उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करता था। लड़की ने अपने भाई को पूरी बात बताई, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने सैलून में घुसकर साहिल को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द किया।
हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष रघु भटनागर ने कहा कि शहर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और हिंदू संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच जारी है।
For Latest Rishikesh News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

