Headlines

Uttarakhand:एशियन चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराने उतरेंगी उत्तराखंड की बेटियाँ।

Uttarakhand:एशियन चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराने उतरेंगी उत्तराखंड की बेटियाँ।
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि हरमनदीप कौर और कर्णिका कांडपाल का चयन भारतीय जू-जित्सु टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 12 से 15 जुलाई 2026 तक कजाकिस्तान के अल्माटी स्थित ALMATY ARENA में आयोजित होने वाली थर्ड जू-जित्सु एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक की उम्मीद की जा रही है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारतीय टीम के कोच किशन सिंह चौहान को भी टीम का कोच नियुक्त होने पर बधाई देते हुए उनके समर्पण, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में निभाई गई भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मौर्या, राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सिंह जोशी, भवानी भंडारी, भास्कर संभल, रणदीप पोखरिया, मनोज कांडपाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल जगत के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। जू-जित्सु जैसे तेजी से उभरते खेल में उत्तराखंड की बेटियों का भारतीय टीम में चयन राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बनकर सामने आया है।

“भारत की बेटियाँ, भारत का अभिमान — कजाकिस्तान में गूंजेगा हिंदुस्तान!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *