Headlines

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर डंपर पलटा, चालक बाल-बाल बचा

Uttarkashi news
शेयर करे-

Uttarkashi News: शुक्रवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ, जब दोबाटा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में डंपर चालक बाल-बाल बच गया। बताया गया कि जैसे ही डंपर पलटा, चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

सूत्रों के अनुसार, डंपर पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। डंपर के पलटने से यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुक गई। बाद में क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

 

Uttarkashi news

 

 

For Latest News Updates Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *