Balrampur News: जिले के रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स में हुए 2 करोड़ 92 लाख रुपए की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के नामी अंतरराज्यीय बुकी गिरोह के मास्टर माइंड, उसकी गर्लफ्रेंड, भाई और मामा समेत 6 सदस्यों को दिल्ली, चंडीगढ़ और बिहार से गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो डकैत अभी भी फरार हैं।
गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को बलरामपुर लाया गया, जहां पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। डकैती कांड का मास्टर माइंड मोनू सोनी बताया जा रहा था, लेकिन उसके बड़े भाई ने वारदात का सरगना होने की पुष्टि की।
घटना के समय, दुकान में एक कर्मचारी और एक ग्राहक दंपत्ति भी मौजूद थे। डकैतों ने उन्हें किनारे कर 15 मिनट के भीतर 5 करोड़ के सोने-चांदी की ज्वेलरी और 7 लाख रुपए कैश लेकर झारखंड की ओर फरार हो गए। इस दौरान बाइक पर खड़े 2 अन्य साथी भी भाग निकले थे।
दुकान संचालक ने 2 करोड़ 85 लाख रुपए के जेवर और 7 लाख कैश की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ धारा 309 (6) बीएमएस, 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
20 दिन की मेहनत के बाद पुलिस ने झारखंड के बुकिया गैंग के मास्टर माइंड और उसकी गर्लफ्रेंड समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, और उनके कब्जे से डकैती में लूटे गए अधिकांश सोने और कैश को बरामद कर लिया है।
For Latest Balrampur News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

