Bhimtal: भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में सामने आए कथित धोखाधड़ी और पहचान छुपाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क किया गया और उन्हें विवाह का झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी की गई। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को भीमताल जैसे शांत क्षेत्र के लिए बेहद चिंताजनक बताया।
मंत्री ने यह भी कहा कि पीड़िताओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी बातें भी सामने आई हैं, जो अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री कैड़ा ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

Chief Editor, Aaj Khabar
