Headlines

Bihar: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक बयान, कहा परिवारवालों ने उन्हें मारने के लिए चप्पल उठाई

Bihar: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक बयान, कहा परिवारवालों ने उन्हें मारने के लिए चप्पल उठाई
शेयर करे-

Bihar: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार छोड़ने के एलान के एक दिन बाद फिर एक्स पर बेहद भावुक पोस्ट जारी कर हलचल मचा दी है। उन्होंने लिखा कि “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाई गई।”

रोहिणी ने कहा कि अपने आत्मसम्मान और सच से समझौता न करने की कीमत उन्हें बेइज्जती के रूप में चुकानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि मजबूरी में रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ना पड़ा और उनसे उनका मायका छीन लिया गया। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि किसी भी घर में उनके जैसी बेटी या बहन पैदा न हो।

इसी बीच, रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनके करीबी सहयोगियों संजय यादव व रमीज पर गंभीर आरोप भी दोहराए। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी की करारी हार पर जवाबदेही मांगने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया, गालियां दी गईं और मारापीटा गया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने संजय यादव और रमीज का नाम लिया, उन्हें अपमानित कर परिवार से अलग कर दिया गया।

रोहिणी के अनुसार अब उनका कोई परिवार नहीं है और यदि उनके साथ कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों की होगी। पार्टी की हार पर सवाल उठाना ही उनके खिलाफ अपराध बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *