Chamoli: जिले के गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनेरपानी में भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। हाईवे के दोनों ओर करीब 500 यात्री फंसे हुए हैं। लगातार बारिश के बीच एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी हुई हैं, लेकिन स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है।
वहीं, उत्तरकाशी में धराली के पास बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से शुरू करा दी है। हालांकि हर्षिल में झील बनने से हाईवे का बड़ा हिस्सा डूबा हुआ है, जो यातायात बहाली में गंभीर चुनौती बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

