Nainital: 14 अगस्त की सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के पास से बलपूर्वक उठाए जाने की खबरों में रहे जिला पंचायत सदस्यों ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी मर्जी से घूमने गए हैं और उनके बारे में मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई दुष्प्रचार न किया जाए।
इन सदस्यों ने अपने परिजनों से भी चिंता न करने की अपील की है। वीडियो में नज़र आने वाले जिला पंचायत सदस्यों में डिकर मेवाड़ी, विपिन जंतवाल, दीपक बिष्ट, तरुण शर्मा और प्रमोद कोटलिया शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि इन सभी को आज रात तक सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया जाएगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

