Champawat: जिले के खर्क बगड़ क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दिनदहाड़े एक युवक ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में भय का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर से 70 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे ही थे कि इसी दौरान उनके पड़ोसी सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
