Champawat: सिप्टी-लफड़ा मोटर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रही एक टाटा सूमो (युके05टीए 2850) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल चंपावत लाया गया।
गंभीर रूप से घायल गणेश राम (44), कुसुमा देवी (62) और जानकी धामी (60) को जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं अन्य आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
