Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने पटेलनगर में जीएसटी बचत उत्सव में लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को राहत का भरोसा

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने पटेलनगर में जीएसटी बचत उत्सव में लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को राहत का भरोसा
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पटेलनगर में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से जीएसटी की घटी दरों पर प्रतिक्रिया ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है। जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होंगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को दरों में कमी की पूरी जानकारी दें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर यह नई पहल बाजारों और खरीदारों में उत्साह बढ़ा रही है और दीपावली तक यह उत्सव कारोबार व जीवन में उल्लास लाएगा।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *