Uttarkashi: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के साथ उत्तरकाशी जिले के मुखवा, हर्षिल और धराली क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों ने उन्हें अपने दुखद हालात से अवगत कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन ने कुछ ही मिनटों में उनके मकान, होटल और दुकानें मलबे में दबा दीं, जिससे कई लोग जिंदा दफन हो गए। प्रभावितों ने मकानों, होटलों, बगीचों, फसलों और रोज़गार के साधनों के पूरी तरह नष्ट हो जाने की जानकारी दी। हर्षिल और धराली में तेलगाड़ व खीर गंगा से आई आपदा ने सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया।
यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आम जनजीवन और तीर्थयात्रा दोनों बाधित हैं। लोगों की आजीविका संकट में है और जीवन-यापन कठिन हो गया है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को शीघ्र पुनर्वास, रोजगार, पुनर्स्थापन और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

Chief Editor, Aaj Khabar

