Haldwani: कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 13,978 छात्र-छात्राएं मतदान के जरिए कॉलेज नेतृत्व का चुनाव करेंगे।
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कमल बोरा और एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना का कार्य दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल रोड से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं और छात्र अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar

