Headlines

Haridwar: यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस में एसआईटी सक्रिय, मुख्य आरोपी खालिद मलिक के घर दबिश

Haridwar: यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस में एसआईटी सक्रिय, मुख्य आरोपी खालिद मलिक के घर दबिश
शेयर करे-

Haridwar: यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार सुबह लक्सर के सुल्तानपुर स्थित मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद मलिक के घर दबिश दी। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में एसआईटी ने खालिद के पिता और बहनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पूछताछ के बाद टीम हरिद्वार लौट गई, जहां रोशनाबाद मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान खालिद पर प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर अपनी बहन साबिया को भेजने का आरोप है। साबिया ने यह प्रश्नपत्र असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान तक पहुंचाए थे, जिनसे उत्तर प्राप्त कर परीक्षार्थियों को मदद दी गई। इसी कड़ी में मामला उजागर हुआ। वर्तमान में खालिद और उसकी बहन साबिया देहरादून जेल में बंद हैं।

सरकार ने मामले की गंभीरता और युवाओं के विरोध को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी गठित की है, जिसे एक महीने में रिपोर्ट सौंपनी है। जब तक जांच पूरी नहीं होगी, परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

अब तक की कार्रवाई में खालिद और उसकी बहन की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रोफेसर सुमन को निलंबित किया गया है। परियोजना निदेशक केएन तिवारी को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वहीं, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने परीक्षा केंद्र में ड्यूटी के दौरान सतर्कता न बरतने पर सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त को भी निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *