Haldwani: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में शनिवार को डॉ. गोविंद सिंह तीतियाल ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। उत्तराखंड शासन ने उन्हें रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का भी प्राचार्य दायित्व सौंपा है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. तीतियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की चिकित्सकीय, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना अपनी प्राथमिकता बताया।
उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने जनरल मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तीतियाल ने उन्हें सुशीला तिवारी राज्यकीय चिकित्सालय का अतिरिक्त चिकित्साअधीक्षक का दायित्व भी सौंपा। संकाय सदस्यों ने उनके अनुभव को कॉलेज और रोगियों के लिए लाभकारी बताया।

Chief Editor, Aaj Khabar
