Headlines

Haldwani: कर अपवंचन में लिप्त फर्म पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों का बिना बिल स्टॉक बरामद

Haldwani: कर अपवंचन में लिप्त फर्म पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों का बिना बिल स्टॉक बरामद
शेयर करे-

Haldwani: राज्य कर विभाग की विशेष जांच इकाई ने शनिवार को कर अपवंचन रोकने के लिए की गई कार्रवाई में एक फर्म से तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट सहित 9 लाख रुपये से अधिक का बिना बिल स्टॉक जब्त किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फर्म लंबे समय से जीएसटी का सही भुगतान नहीं कर रही थी और छोटे वाहनों के माध्यम से अन्य व्यापारियों तक बिना कर चुकाए सामान पहुंचा रही थी।

विभाग की टीम ने टेस्ट परचेज कर सत्यापन किया और जीएसटी पोर्टल से मिले आंकड़ों से मिलान किया। इसके बाद फर्म से तत्काल 7 लाख रुपये की कर राशि नकद के रूप में जमा कराई गई। उपायुक्त हेमलता शुक्ला ने बताया कि संबंधित फर्म के खिलाफ जांच जारी रहेगी और अन्य सिन गुड्स कारोबारियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

इस कार्रवाई में उपायुक्त हेमलता शुक्ला, सहायक आयुक्त दीपक कुमार, सहायक आयुक्त सूरज सिंह और राज्य कर अधिकारी राम टम्टा, आशीष अग्रवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *