Headlines

Chhattisgarh: एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर, पत्नी समेत छह नक्सली मारे गए

Chhattisgarh: एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर, पत्नी समेत छह नक्सली मारे गए
शेयर करे-

Chhattisgarh: एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर, पत्नी समेत छह नक्सली मारे गएछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों का संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार तड़के करीब छह से सात बजे के बीच छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर आंध्र के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में खूंखार और कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया गया। उसके साथ उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का समेत कुल छह नक्सली मारे गए।

माड़वी हिड़मा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह सुरक्षा बलों पर हमलों के सबसे खतरनाक और वांछित नक्सली कैडरों में शामिल था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हिड़मा कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था और लंबे समय से शीर्ष लक्ष्य के रूप में चिह्नित था।

सूत्रों का कहना है कि हिड़मा का खात्मा सुरक्षा बलों द्वारा तय की गई 30 नवंबर 2025 की समयसीमा से पहले हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने अभियान में शामिल जवानों और अधिकारियों की बहादुरी की सराहना की और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हिड़मा की मौत के बाद नक्सल संगठन में कोई नया नेतृत्व उभरकर हिंसा को बढ़ावा न दे सके तथा उनकी गतिविधियों को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।

यह ऑपरेशन सुरक्षा एजेंसियों की सटीक खुफिया जानकारी, गहरी रणनीतिक प्लानिंग और जमीनी स्तर पर जवानों के दृढ़ साहस का परिणाम माना जा रहा है। हिड़मा का निष्प्रभावी होना नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी सफलता और नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *