Nainital: नैनीताल में पुलिस की फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को सभी थानों में विशेष परेड और शस्त्र हैंडलिंग अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की यह पहल लगातार जिले में पुलिस अनुशासन, कार्यकुशलता और फील्ड फिटनेस को बढ़ावा दे रही है।
मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी, मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और बेतालघाट समेत जिले के विभिन्न थानों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में परेड आयोजित की गई। इसमें जवानों को शस्त्र हैंडलिंग और फिटनेस संबंधी अभ्यास कराए गए।
हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल ने परेड में प्रतिभाग कर जवानों का मनोबल बढ़ाया और फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। वहीं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने संबंधित थानों में परेड और शस्त्राभ्यास का नेतृत्व किया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने कोतवाली हल्द्वानी भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के साथ भोजन का स्वाद लिया और भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

Chief Editor, Aaj Khabar
