Headlines

New Delhi: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में आतंकी उमर का नया वीडियो मिला, आत्मघाती हमले की पैरवी ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता

New Delhi: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में आतंकी उमर का नया वीडियो मिला, आत्मघाती हमले की पैरवी ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता
शेयर करे-

New Delhi: दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को लगातार अहम सबूत हाथ लग रहे हैं। इसी क्रम में टीम के पास धमाके के मुख्य आरोपी और जम्मू–कश्मीर निवासी आतंकी डॉ. उमर का एक नया वीडियो आया है, जिसने इस केस को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में उमर साफ तौर पर सुसाइड बॉम्बिंग यानी आत्मघाती हमले की पैरवी करता दिख रहा है।

जांच टीम के अनुसार, यह वीडियो उमर ने धमाके से पहले खुद रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसकी कट्टरपंथी सोच, योजनाएं और मानसिकता स्पष्ट दिखाई दे रही है, जो बताती है कि वह लंबे समय से ऐसे हमले की तैयारी में था। वीडियो में उमर फर्राटेदार अंग्रेजी में बोलते हुए आत्मघाती हमलों को वैचारिक रूप से सही ठहराने की कोशिश कर रहा है।

https://twitter.com/timesofindia/status/1990640172934009050?s=46

source-: TOI

उमर वीडियो में कहता है कि लोग आत्मघाती बमबारी की वास्तविकता को समझ नहीं पाते और इसे किसी भी लोकतांत्रिक व सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। आगे वह कहता है कि जब कोई व्यक्ति खुद को तय मौत के लिए तैयार कर लेता है, तो वह बेहद खतरनाक मानसिक स्थिति में पहुंच जाता है। उसका कहना है कि ऐसी सोच किसी लोकतांत्रिक और मानवीय व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह वीडियो आतंकी उमर की विचारधारा, उसकी योजना और उसके इरादों को बेहद स्पष्ट रूप से उजागर करता है। टीम अब इस वीडियो को अहम सबूत के रूप में शामिल कर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *