Mumbai News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर, उन्होंने श्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी, और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

