Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने एससी और युवा मोर्चा को दिया मिशन 2027 का संदेश, बूथ मजबूती पर जोर

Dehradun: भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने एससी और युवा मोर्चा को दिया मिशन 2027 का संदेश, बूथ मजबूती पर जोर
शेयर करे-

Dehradun: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा और युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें कीं। बैठकों में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ संरचना को मजबूत बनाते हुए देश और समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। चुनाव राजनीतिक कार्यकर्ता की यात्रा का एक पड़ाव है, इसलिए कार्यकर्ताओं को लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास जीतने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा।

अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। केंद्र और राज्य सरकार अनुसूचित जाति समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिल सकता है, जब पात्र लोगों को उनकी जानकारी मिले और आवेदन प्रक्रिया में उचित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई बार पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने में सहयोग करना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें समाज के बीच सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए। जरूरतमंद परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के साथ शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी काम करना चाहिए। इससे युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे।

वहीं, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भी सरकारी योजनाओं को युवाओं तक सरल भाषा में पहुंचाने पर जोर दिया गया। शर्मा ने कहा कि गांवों और बस्तियों में जनसंपर्क अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थियों से संवाद और स्थानीय बैठकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाए। कार्यकर्ता पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और संबंधित विभागों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

दोनों बैठकों में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही अनुसूचित जाति समाज की भागीदारी बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने और प्रदेश से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

बैठकों में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, राज्यमंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा और दर्पण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण, रविंद्र वाल्मीकि, विशाल बिरला, दीपा देवी, रणजीत सिंह जाखी, संजीव कुमार, प्रकान्त कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *