Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में ₹25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास

Haldwani: हल्द्वानी में ₹25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
शेयर करे-

Haldwani: विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत ₹25 लाख की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में बनने वाला यह केंद्र क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

विधायक सुमित हृदयेश ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। जन मिलन केंद्र के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव हल्द्वानी के विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विकास कार्यों और जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी माताजी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर था, हूं और रहूंगा। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और हल्द्वानी को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रखना मेरी प्राथमिकता है।”

विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि हल्द्वानी में विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वार्ड संख्या 20 के पार्षद हेमंत कुमार शर्मा, श्री लटूरिया महाराज आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री बिपिन गुप्ता, समिति के संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल, हेमंत बगड़वाल, जीवन सिंह कार्की, नरेश अग्रवाल, एन.बी. गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, प्रदीप सबरवाल, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी, नीरज गर्ग, राजीव अग्रवाल, भोला केसरवानी और विजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *